झारखंड चैंबर ने मालवाहक वाहनों के बदले हुए समय सारणी पर घोर आपत्ति दर्ज की

कारोबार
Share Now

रांची: झारखण्ड चैम्बर के तत्वाधान में मालवाहक वाहनों के बदले हुए समय सारणी पर घोर आपत्ति दर्ज करते हुए झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं चैंबर की सम्बद्ध संस्थाएं रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन, झारखण्ड प्लाईवुड एंड गिलास डीलर्स एसोसियेशन, झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन, कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसियेशन, रेडीमेड क्लोथ्स एसोसियेशन, रांची चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, झारखण्ड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसियेशन, तुपुदाना इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, आलू प्याज़ थोक विक्रेता संघ सहित विभिन्न के साथ वृहद् वार्ता की गयी सभी ने एक स्वर में समय के परिवर्तन पर आपत्ति जताई |

पूर्व से जो समय चला आ रहा है उसमें भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, और यह परिवर्तन जो सुबह 9 से 11 के समय को 12 बजे एवं शाम के समय जो 5 से 8.30 कर दिया गया है। बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है यह निर्णय व्यापार उद्योग के विपरीत लिया गया है। अतएव आपसे अनुरोध है कि प्रतिबंधित समय सारणी को अविलम्ब वापस लिया जाये और पूर्ववत समय सारणी को लागू किया जाये, अनेकों संस्थाओं द्वारा आपत्ति प्राप्त की जा रही है | खाद्यान्न के साथ-साथ फल-सब्जी, बेचने वाले एवं औद्योगिक क्षेत्र भी इससे काफी त्रस्त है |

इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि पूर्ववत समय सारणी बहाल करने की जरुरत है क्योंकि मंदी में माल सुबह खाली होने के बाद डिलीवरी में 12 बजे दिन तक रुकना माल खराब होने के डर के साथ बाँटने में समय की कमी से नुक्सान हो रहा है एवं औद्योगिक क्षेत्र में रॉ मटेरियल लाने ले जाने में रात्रि 7 बजे तक जो कार्य समाप्त हो जाता था अब 8.30 बजे तक बैठना पड़ रहा है, जो विशेष दुःख दे रहा है और तुपुदाना से बिरसा चौक में ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होती इसलिए नो इंट्री लगाना उचित नहीं है। इस तरह का कई उदाहरण सामने आया है |

हमें पूर्ण विश्वास है कि जनहित में फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा दिए गए सुझाव पर आवश्यक सकारात्मक विचार करेंगे। हमारा विचार उद्योग एवं व्यापार को सुचारू रूप से करते हुए आपको सहयोग करना है, इसको ध्यान में रखते उदारतापूर्वक परिवर्तन समयसारणी को वापस लेने का अनुरोध है। अगर नो इंट्री 8.30 तक रहेगी तो इससे लौटने के क्रम में वाहन चालकों से लूटपाट की घटना भी सामने आ सकती है। यदि निर्णय वापिस नहीं लिया गया तो चैम्बर आन्दोलन हेतु बाध्य होगा।

आज की बैठक में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, साहित्य पवन झारखण्ड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, रांची चैम्बर के अध्यक्ष संजय माहुरी, आलू प्याज़ थोक विक्रेता संघ मदन जी, कैटल फीड के अध्यक्ष दीपक सराफ, ट्रैफिक उप समिति चेयरमैनमुकेश पाण्डेय, उप समिति मनोज मिश्रा, मुकेश पाण्डेय सदस्य अजय पोद्दार, संजय पोद्दार, सुबोध सिंह, अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *