रांची: प्रेमसन्स मोटर ने खलारी में 12वें एरीना आउटलेट का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर की गई। इसके बाद कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय प्रेम कुमार पोद्दार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर आउटलेट का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
समारोह में खेलारी के प्रख्यात समाजसेवी Sushil Kumar Agarwal सहित विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान केक काटकर उद्घाटन की खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम में प्रेमसन्स मोटर के सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह, एसएम (कांके) विवेक खत्री एवं एसएम (कांके) राज कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर सेवा और विश्वसनीय अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने नई गाड़ियों में रुचि दिखाई। कंपनी के अनुसार समारोह के दौरान कुल सात वाहनों की बुकिंग हुई, जिनमें तीन विक्टोरिस, दो ऑल्टो K10 और दो वैगनआर शामिल हैं।
कंपनी ने अपने मूल मंत्र “ग्राहक देवो भव:” को दोहराते हुए ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के अंत में प्रेमसन्स मोटर परिवार ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
