झारखंड के विधानसभा चुनाव होने में कुछ दिन ही बचा हुआ है ऐसे में सत्ता धारी दल लगातार बीजेपी पर हमलावर है. जेएमएम का कहना है. कि केंद्र की सरकार 1.36 लाख करोड़ झारखंड का बकाया है जो नहीं दे रही जिसकी वजह से सरकार जनता के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. सत्ता धारी दल द्वारा बीजेपी पर कोयला बकाया नहीं चुका पाने को लेकर हमलावर है. वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह झारखंड दौरे पर आ रहे है. उनके आगमन से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर बकाया मांगा है.
सीएम ने भाजपा सांसदों से भी की अपील
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “प्रधानमंत्री और गृह मंत्री झारखंड आ रहे हैं। मैं एक बार फिर उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि वे झारखंडियों को 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया (कोयला बकाया) दें। यह राशि झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है।” सोरेन ने भाजपा सांसदों से भी बकाया रकम दिलाने में मदद करने की अपील की.
इतना ही नहीं सीएम ने पीएम को लिखे एक पत्र की प्रति शेयर की है और लिखा है मैं अपने भाजपा सहयोगियों, विशेषकर सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे झारखंडियों को हमारा बकाया दिलाने में मदद करें. बता दें कि मोदी 4 नवंबर को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करने वाले हैं जबकि शाह 3 नवंबर को तीन सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
