झारखंड के 81 विधानसभा में एक है बोरियो विधानसभा सीट. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है. 1957 में अस्तित्व में आया यह विधानसभा सीट पर झारखंड बंटवारें के बाद से लगातार कोई भी पार्टी दूसरी बार चुनाव नहीं जीत पाई है. हालांकि मुकाबला बीजेपी और जेएमएम के बीच रहा है, और जीत भी बीजेपी और जेएमएम को मिलती रही है. भाजपा से जहां ताला मरांडी तो जेएमएम से लोबिन हेंब्रम विधायक रहे हैं. हालांकि इसबार का चुनाव 2019 के मुकाबले अलग है. लोबिन जहां बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में है तो दूसरी ओर जेएमएम ने धनंजय सोरेन को टिकट दिया है. वहीं जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने उमेश माधैया को उम्मीदवार बनाया है.
आदिवासी-मुस्लिम मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
बोरियो विधानसभा में आदिवासी और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. यहां संताल और पहाड़िया आदिवासी मतदाताओं की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 10 प्रतिशत है.
लोबिन हेम्ब्रम ने लगाई है जीत की हैट्रिक
बोरियो विधानसभा सीट से लोबिन हेम्ब्रम झामुमो के टिकट पर 1990, 2000, 2009 और 2019 में जीत दर्ज की. 1995 के विधानसभा चुनाव में झामुमो से टिकट ना मिलने से नाराज हेंब्रम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी गए. हाल के वर्षों में कई मुद्दों को लेकर वह पार्टी के खिलाफ आवाज उठाते रहें. उन्होंने पार्टी से बगावत कर राजमहल लोकसभा चुनाव लड़ा और जेएमएम के विजय हांसदा से हार मिली. जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. हालांकि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए.
2019 में लोबिन ने बीजेपी को हराया था
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बोरियो सीट से झामुमो के प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम ने जीत दर्ज की. लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा के ताला मरांडी को 17924 मतों से हराया था.
लोबिन हेम्ब्रम जेएमएम 77,365
सूर्य नारायण हांसदा बीजेपी 59,441
2014 में ताला मरांडी ने दर्ज की थी जीत
साल 2014 में भाजपा के ताला मरांडी ने झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम को महज 720 मतों के अंतर से पराजित किया था.
ताला मरांडी बीजेपी 57565
लोबिन हेम्ब्रम जेएमएम 56845
2009 में झामुमो की हुई थी जीत
वर्ष 2009 के चुनाव में झामुमो के तीर कमान चिन्ह के बल पर लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा के ताला मरांडी को लगभग 9 हजार मतों के अंतर से हराया था.
लोबिन हेम्ब्रम जेएमएम 37586
ताला मरांडी बीजेपी 28586
2005 में बीजेपी ने पहली बार दर्ज की थी जीत
साल 2005 में भाजपा के ताला मरांडी ने तीन बार इस क्षेत्र के विधायक रहे झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम को लगभग छह हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया.
ताला मरांडी बीजेपी 44546
लोबिन हेम्ब्रम जेएमएम 38227
1957 से अबतक –
1957 जेठा किस्कू झारखंड पार्टी
1962 डा सिंहराय मुर्मू जनता पार्टी
1967 जे. किस्कू स्वतंत्र पार्टी
1969 सेत हेम्ब्रम प्रजातांत्रिक हुल झारखंड पार्टी
1972 सेत हेम्ब्रम प्रजातांत्रिक हुल झारखंड पार्टी
1977 बेंजामिन मुर्मू जनता पार्टी
1980 जोन हेम्ब्रम कांग्रेस
1985 जोन हेम्ब्रम कांग्रेस
1990 लोबिन हेम्ब्रम झामुमो
1995 लोबिन हेम्ब्रम निर्दलीय
2000 लोबिन हेम्ब्रम झामुमो
2005 ताला मरांडी भाजपा
2009 लोबिन हेम्ब्रम झामुमो
2014 ताला मरांडी भाजपा
2019 लोबिन हेम्ब्रम झामुमो
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
