हुसैन खान ने हटिया और रांची विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी ठोंकी

जन सभा विशेष रांची राजनीति
Share Now

रांची: झारखंड विधानसभा के चुनाव में रांची के युवा और तेजतर्रार नेता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक ) विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने हटिया और रांची विधानसभा के लिए अपनी प्रबल दावेदारी की है। उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आलाकमान के सामने पेश कर दी है। युवा और तेज तर्रार अल्पसंख्यक नेता हुसैन खान रांची के रहने वाले हैं  हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का रांची महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया था। अल्पसंख्यक नेता होने की वजह से वह हटिया और रांची विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के आलाकमान को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। आपको याद होगा की 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और रांची के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी यशास्वानी सहाय को कांग्रेस ने अपना रांची से उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद कांग्रेस के युवा नेता हुसैन खान को राँची लोकसभा प्रभारी (अल्पसंख्यक ) बनाया गया था।


सभी धर्मो में लोकप्रिय है हुसैन खान


रांची शहरी और ग्रामीण क्षेत्र और हटिया विधानसभा के अल्पसंख्यक को एकजुट करके अल्पसंख्यकों का पूरा वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दिलवाया था।  उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर एड़ी चोटी का जोर लगाया था। कांग्रेस नेता हुसैन खान का अपना भी वोट बैंक है। रांची और हटिया के सभी धर्मो में और खास तौर पर अल्पसंख्यक के लोग उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। वह पिछले कई सालों से जमीनी स्तर पर रांची की आम जनता और हटिया की आम जनता के लिए सुख-दुख में भागीदार बन रहे हैं  आपको याद होगा कि डेली मार्केट में जो भीषण आग लग गई थी, उसमें गरीबों के लिए हुसैन खान मसीहा बनकर सामने आए थे और कई लोगों के लिए अपने पैसे से झुग्गी, झोपड़ी, दुकान बनाकर उन्हें सौंपा था। यही नहीं जब भी रांची की आवाम को हुसैन खान की जरूरत होती है, वो उनके लिए हमेशा हाज़िर रहते है। सुख-दुख हो दिन हो या रात हो धूप हो या बारिश हो, जब भी जहां रांची अल्पसंख्यक नेता और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान की जरूरत पड़ती है, वह एक पैर पर लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

रांची और हटिया विधानसभा को हॉट सीट माना जाता


पिछले दो विधानसभा चुनाव में रांची से कांग्रेस के प्रदीप तुलस्यान और झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी को भी टिकट मिला था लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता सीपी सिंह से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं अगर हटिया सीट की बात की जाए तो 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (बाबूलाल मरांडी की पार्टी) के नवीन जायसवाल ने कांग्रेस के आलोक दुबे को हराया था और वही 2019 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद नवीन जायसवाल ने कांग्रेस के ही अजय नाथ शहदेव को करारी शिकस्त दी थी।
लेकिन 2024 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिस तरह से रांची के तेजतर्रार होनहार और क़द्दावर अल्पसंख्यक नेता हुसैन खान ने अपनी दावेदारी ठोकी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस आला कमान को भी एक बार विचार विमर्श जरूर करना होगा। क्योंकि हुसैन खान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक अलग पहचान और अलग मुकाम बनाने में कामयाबी हासिल की है।


फैसला अब हाईकमान के हाथों में


फिलहाल झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है जिसमें कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल शामिल है ऐसे में झारखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान के द्वारा दावेदारी ठोके जाने के बाद इंडिया गठबंधन को ये फैसला लेना है की वो रांची और हटिया विधानसभा से किसको टिकट दे?  लेकिन एक बात तो यह तय है कि जिस तरह से लगातार रांची और हटिया विधानसभा से कांग्रेस की हार हुई है ऐसे में पुराने खिलाड़ियों पर कांग्रेस या झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना दाव नहीं लगाएगी तो यह उम्मीद की जा रही है कि हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र से किसी तेज तर्रार और कद्दावर नेता को अपना प्रत्याशी बनाएगी ताकि दोनों सीटों पर उनकी जीत सुनिश्चित हो,


बिना स्वार्थ आम जनता की सेवा करते हैं हुसैन खान


मीडिया से बात करते हुए रांची के होनहार नेता हुसैन खान ने कहा कि वह पिछले कई सालों से रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए जमीनी स्तर पर कई काम किए हैं इस बार हमने झारखंड कांग्रेस आला कमान के सामने विधायकी लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है, वही हुसैन खान ने कहा कि हर व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होती है उनकी भी महत्वाकांक्षा है कि वह भी रांची या हटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़े और जीत  कर इंडिया गठबंधन को मज़बूत करे और आम जनता की सेवा कर सके,  हुसैन खान ने कहा कि रांची और  हटिया में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहते हुए भी विकास का कोई काम नहीं हुआ है आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए अभी भी तरस रही है जितने भी कम हुए हैं वह सभी कांग्रेस शासन काल में हुए थे।

उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद रांची और विधानसभा के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से परेशान है। आखिर में युवा नेता हुसैन खान ने कहा की रांची और हटिया विधानसभा के अल्पसंख्यक जाति के साथ-साथ हमे सभी धर्म और जाति के लोगों का भरपूर प्यार और मोहब्बत मिल रहा है। रांची और हटिया की आम जनता की दिली तमन्ना और ख्वाहिश है कि इस बार उन्हें ही कांग्रेस आलाकमान की तरफ से टिकट मिले।

आम लोगों का मानना है कि बिना विधायक बने ही जिस तरह से बिना स्वार्थ के रांची और हटिया की जनता की सेवा हुसैन खान कर रहे हैं तो निश्चित ही एक बार उन्हें टिकट मिल जाए। वह जीतकर विधायक बनते हैं तो वह इससे भी ज्यादा आम लोगों के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और बुनियादी सुविधाएं दिलवाने में उनकी मदद करेंगे और सबसे खास बात यह है कि झारखंड विधानसभा के पटल पर भी एक मजबूत आवाज बनाकर खरा उतरेंगे हुसैन खान।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *