राज्यपाल ने रामदास सोरेन को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
रांची: राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रामदास सोरेन को झारखण्ड राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने श्री सोरेन को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मंत्री रामदास सोरेन की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव ने मंत्री रामदास सोरेन को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया।
उक्त शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, सांसदगण, विधायकगण तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
