झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

झारखंड
Share Now

हजारीबाग के कचहरी में दर्दनाक सड़क हादसे में पांच मजदूर की मौत हो गई. वहीं 6 मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सात बजे पंडाल का सामान लेकर ट्रक रांची की ओर लौट रहा था. ट्रक के उपर 11 मजदूर बैठे थे. ट्रक जैसे ही चरही के यूपी मोड़ के निकट घाटी के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर पर पलट गया. जिससे सभी मजदूर सड़क पर गिर पड़े. सड़क पर गिरते ही चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. बाकि 6 मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है फिलहाल सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं मृतकों का शव मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखा गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *