बोकारो में बुधवार देर रात मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गई. घटना तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के समीप की है. इस हादसे के बाद उस रूट पर चलने वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुआ. देर रात तक उस रूट पर चलने वाली 15 ट्रेनें का परिचालन रोक दिया गया. जिसमें इंटरसिटी एक्सप्रेस जो देर रात बोकारो रेलवे स्टेशन पर रूकी रही. बोकारो रेलवे स्टेशन पर पटना जाने वाले यात्री हटिया-इस्लामपुर ट्रेन का लोग इंतजार करते रहे. वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई. इसके अलावा रांची कामाख्या एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, टाटा अमृतसर, हटिया पटना पाटलिपुत्र, सिकंदरा दरभंगा, गोड्डा इंटरसिटी, आनंद विहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनें शामिल है.
मालगाड़ी बोकारो प्लांट से स्टील क्वायल ले कर बल्लभगढ़(नॉर्दर्न रेलवे) जा रही थी तुपकाडीह रेलवे स्टेशन समीप रात करीब 9:15 पर बेपटरी हो गई. इससे बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल रहा. घटना के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए टिकट काटने पर रोक लगा दी गई। रेलवे की ओर से कहा गया जब तक ट्रेनों का आवागमन सामान्य नहीं होता तब तक टिकट काउंटर से टिकट की बिक्री नहीं होगी। इस कारण अधिकांश यात्री परेशान रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
