रांची एयरपोर्ट पहुंची चर्चित अभिनेत्री शिवानी शर्मा…

मनोरंजन
Share Now

रांची: झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा, जिन्होंने भारतीय सिनेमा से लेकर इंटरनेशनल रनवे तक अपनी पहचान बनाई है, आज रांची पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली।

रांची की रहने वाली शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में काम कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह एक इंटरनेशनल अभिनेत्री हैं…

वह “Nasheeli Aankhein” और “Saajish: The Conspiracy” जैसे चर्चित सिनेमा के लिए जानी जाती हैं।

शिवानी शर्मा T-Series और Zee Music Company जैसे बड़े म्यूजिक कंपनियों के साथ 50 से ज्यादा म्यूज़िक वीडियो में काम किया है। उनके शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज़ ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है।

शिवानी शर्मा ने बताया कि “रांची मेरी जन्मभूमि है। यहां आकर जो प्यार मिलता है, वो मेरे लिए बहुत खास है। मैं चाहती हूं कि झारखंड की और बेटियां भी अपने सपनों को पूरा करें।”

शिवानी शर्मा की यह सफलता झारखंड के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। रांची में उनका भव्य स्वागत इस बात का सबूत है कि आज वह एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *