परिजनों ने पल्लव राज के हत्या का आरोप दोस्तों पर लगाया, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

मृतक पल्लव के परिजनों ने दी चेतावनी, बेटे को इंसाफ नहीं मिलने पर करेंगे आत्मदाह

झारखंड
Share Now

रांची: झारखंड के लातेहार जिला के बारियातु प्रखंड के बचरा गांव के रहनेवाले कमल किशोर सिन्हा के पुत्र पल्लव राज सिन्हा की 19 जुलाई का पतरातु घाटी में शव मिला. मृतक के परिजनों ने पल्लव के हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगाया है. पल्लव राज के परिजनों ने मंगलवार को करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परिजनों का कहना है कि पैसों के लिए पल्लव के दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही आया है. पर डॉक्टरों ने दम घुटने की बात कही है. पल्लव के दोस्तों का कहना है कि पल्लव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की.

पैसों के लेन-देन में हुई है पल्लव की हत्या

मृतक के परिजनों का कहना है कि 19 जुलाई की शाम पल्लव के दोस्त अंकित सिंह ने उन्हें कॉल कर कहा कि पल्लव आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने मृतक के परिजनों को लोकेशन भी सेंड किया. जब पल्लव के परिजन उसके दोस्तों द्वारा भेजे गए लोकेशन पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था. जब दोस्तों को दुबारा कॉल किया गया तब भी उसे गलत लोकेशन बताया गया. आखिर में पल्लव के दोस्तों ने पतरातु घाटी का लोकेशन भेजा. जब पल्लव के परिजन पतरातु घाटी पर पहुंचे तो पल्लव का शव पड़ा हुआ था. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. नाक से खुन निकल रहा था, गले पर कट के निशान थे. सामने ही पल्लव का दोस्त अंकित सिंह, आकाश ठाकुर अंकित, तुषार और राहुल मौजूद था. आकाश के हाथ में चाकू भी था. वहीं परिजनों का कहना है कि पैसों के लेन-देन में उसकी हत्या की गई है और गुमराह करने के उद्देश्य से कॉल कर सुसाइड बताई गई. हत्या के बाद जब पल्लव के दोस्तों से मिलने के लिए हॉस्टल गए तो वहां सभी नशा कर रहे थे. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही.

मृतक के परिजनों ने राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी, रांची से एसएसपी, ग्रामीण एसपी से अनुरोध किया कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएं. परिजनों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगे. प्रेस वार्ता में कमल किशोर सिन्हा, संजू सिन्हा, पूर्णिमा सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *