Elon Musk बंद करेंगे अपना मोबाइल नंबर, जानें इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह

विशेष
Share Now
लन मस्क ने ट्विटर पर अब तक कई सारे फीचर्स जोड़े हैं।

दुनिया के दिग्गज बिजनेसमैन एलन मस्क हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा कर करते रहते हैं जिससे वे सुर्खियों में छा जाते हैं। इस बार मस्क ने एक ऐसी घोषणा की जिसने सबको हैरान कर दिया है। मस्क ने मोबाइल नंबर बंद करने का फैसला लिया है। फोन नंबर बंद करने के फैसले का उन्होंने खुद ही ऐलान किया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह अपना मोबाइल नंबर जल्द ही बंद करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर यानी एक्स की कमान संभाली है तब से खुद मस्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दोनों ही चर्चा में बने रहते हैं। अब उनके एक नए ऐलान ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीने में वे फोन नंबर बंद कर देंगे। उन्होंने कि अब वे ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए सिर्फ एक्स की मदद लेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry