रांची: रक्सी जमीरा दुर्गा पूजा पंडाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “धर्म कोई भी हो, उसका मूल उद्देश्य प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द सिखाना है।
श्री अनवर ने आगे कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माँ दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध कर दशमी तिथि को उसका वध किया था।
इसी विजय को महिषासुरमर्दिनी पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां निजी स्वार्थ के लिए समाज में दूरी पैदा करती हैं। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जाति और धर्म को सम्मान देकर सामाजिक एकता का संदेश दिया है।
जुनैद अनवर ने आयोजन समिति का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द से ही उत्तम राज्य का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ, सुंदर और अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
