CRIME NEWS: अवैध प्रेम संबंध में पति की हत्या, सिर काटकर जंगल में गाड़ा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

अपराध जन सभा विशेष
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

राँची के बुण्डू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला अवैध प्रेम संबंध और सुपारी देकर कराई गई हत्या का है। बीती 19 जून 2026 को बुण्डू के सुमानडीह के जंगलों से एक अज्ञात युवक का अधजला और बिना सिर का शव बरामद हुआ था, जिसके दाहिने हाथ पर ‘Sanjoy Raj @ Pal’ का टैटू बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है।

अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझी टोला निवासी 27 वर्षीय संजय लोहरा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी का पिछले दो वर्षों से रमन कुमार सेठ नामक व्यक्ति के साथ अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। जब इसकी भनक संजय लोहरा को लगी, तो पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और इसके लिए मोटी रकम का इंतजाम किया। योजना के तहत 18 जून को सुबोधनी ने अपने पति को एक शादी समारोह में जाने के बहाने बुण्डू ताऊ बुलाया। वहाँ से सोनाहातु जाने के रास्ते में आड़िया सतिया नदी के पास शौच का बहाना बनाकर उसने मोटरसाइकिल रुकवाई, जहाँ पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी रमन और उसके दो साथियों ने ऑल्टो कार से पहुँचकर संजय की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

साक्ष्य और पहचान छुपाने के उद्देश्य से आरोपी शव को कार में लादकर महादेवटांड़ के जंगल ले गए, जहाँ उन्होंने धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग कर दिया और धड़ पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। इसके बाद आरोपियों ने मृतक का सिर तमाड़ के रानी वन जंगल में गाड़ दिया और उसकी मोटरसाइकिल को बबईकुढ़ी के पास लावारिस छोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रमन कुमार सेठ और मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी को 6 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यपालक दण्डाधिकारी और एफएसएल टीम की मौजूदगी में आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़, ऑल्टो कार, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *