स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने कुची से दिखाया देशप्रेम

रांची
Share Now

पत्रकार कल मंच की पेंटिंग प्रतियोगिता में अरण्या ,आद्या और तन्वी बने विजेता

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार कला मंच और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब में हुए इस प्रतियोगिता में प्रतियोगी बच्चों को तीन समूह में बांटा गया था। ग्रुप ए में तीन से सात वर्ष तक, ग्रुप बी में 7 से 10 वर्ष तक और ग्रुप सी में 10 से 13 साल के बच्चे शामिल हुए। तीनों समूह को अलग-अलग थीम दी गई थी। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को सुंदर तरीके से कागज़ पर उकेरा। ग्रुप ए में आद्या प्रिया, शानवी शंकर और वानिया फातिमा, ग्रुप बी में तन्वी वर्मा, पृथ्वी देव भट्टाचार्य, और अन्वी मारिया मुर्मू और ग ग्रुप सी में अरण्या राठौर , अवंतिका सिंह और अभिरुचि सुमन को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिले। निर्णायक मंडली में जाने-माने कलाकार साबिर हुसैन दिलेश्वर लोहरा और प्रवीण कर्मकार थे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभा निखरती है। स्वतंत्रता दिवस से बच्चे और जुड़ते हैं  उन्होंने पत्रकार कला मंच की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह की आयोजन होते रहने चाहिए कार्यक्रम में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह कार्यकारिणी सदस्य अरविंद गुप्ता, संजय सुमन और चंदन भट्टाचार्य के अलावा पत्रकार कला मंच के निलय सिंह, एएसआरपी मुकेश, संदीप नाग, अक्षय कुमार और संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष मृदुला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक परवेज़ कुरैशी ने किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *