Chatra News Today: टंडवा सीओ ने पिपरवार से जब्त किया 100 ट्रैक्टर बालू

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | डेस्क

झारखंड के चतरा जिले में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा के अंचल अधिकारी गौरव रॉय और पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छोरा गाँव में छापेमारी कर करीब 100 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया है। अंचल प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं और सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए टंडवा सीओ गौरव रॉय ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू डंप किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की गई। सीओ ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट और महंगे दामों पर बालू की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों और आम लोगों में काफी खुशी और राहत देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि बालू माफिया नदियों से अवैध बालू उठाकर गाँव के आसपास जमा कर लेते थे। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा था, बल्कि बाद में माफिया इसी बालू को आम जनता को बहुत महंगे दामों में बेचा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *