विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आज करमटोली में केंद्रीय सरना समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की. बैठक में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गयी. केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि केंद्रीय सरना समिति, केंद्रीय कार्यालय13 आर आई टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची से ढोल नगाड़ा मांदर, परंपरा संस्कृति के अनुसार आदिवासी वेश भूषा में अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक जाएंगे.
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समुचित पुलिस प्रशासन की तैनाती की जाये, जगह-जगह शौचालय व एंबुलेंस की व्यवस्था की जाये, सड़क नालियों की सफाई करायी जाये, ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाये. केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि 9 अगस्त 1994 को संयुक्त राष्ट्र के जनेवा शहर में आदिवासियों को विश्व स्तर पर एकजुट करने और आदिवासी परंपराओं व संस्कृति को एकजुट करने के लिए 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने पर सहमति बनी थी. कुछ साल पहले तक लोग आदिवासी दिवस के प्रति जागरूक नहीं थे, लेकिन हाल ही में लोगों में जागरूकता आई है. सरहुल की तर्ज पर विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा. मौके पर महिला विंग अध्यक्ष नीरा टोप्पो उषा टोप्पो शुकवारो उराँव शीला मिंज सपना गाड़ी नागिया टोप्पो उपस्थित थीं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
