भगत सिंह की प्रतिमा के लिए स्थान नहीं देने के विरोध में
रांची: राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने राजभवन के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल से प्रेसवार्ता कर कहा कि पिछले 15 दिनों से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा हूं, पर ना प्रशासन न सरकार कोई सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है। इसलिए मजबूरन 12 मार्च को रांची बंद बुलाया गया है। बंद सुबह से 1:00 बजे तक रहेगा। बंदी को सफल बनाने को लेकर 11 मार्च को शाम चार बजे पिस्का मोड़ से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली नगर भ्रमण करते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेगी और फिर संध्या 5:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से मशाल जुलूस निकाली जाएगी l बंदी में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, टेंपो, ई रिक्शा, बस वालों के साथ साथ आम नागरिकों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर बंद के बावजूद भी भगत सिंह की प्रतिमा के लिए स्थान नहीं दिया गया तो आगामी 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर मैं फांसी पर चढूंगा क्योंकि भगत सिंह भी एक दिन देश को आजाद करने के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़े थे और अब भगत सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर मैं फांसी पर लटकूंगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
