मरांडी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

मरांडी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, कहा- झारखंड में लागू करेंगे NRC

झारखंड
Share Now

झारखंड में इस बार भाजपा के लिए सबसे बड़ा मुद्दा घुसपैठ है. जिसपर सरकार को घेरने में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने संताल परगना में एनआरसी लागू करने का वादा किया है. हिमंता ने कहा अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को निकाल फेकेंगे.

उन्होंने आगे कहा संताल में एक विशेष समुदाय का अप्रत्याशित रूप से आगे बढ़ना चिंता का विषय है. एक समुदाय विशेष की वजह से संताल में आदिवासियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है इसके लिए जरूरी है कि घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर किया जाए. झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है इसलिए घुसपैठिए को बाहर करना मुश्किल है.

‘परिवार की पार्टी है झामुमो‘

वहीं झारखंड में किसके चेहरे पर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है इसपर जब हिमंता विस्वा सरमा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है लेकिन समय आने पर बताया जाएगा. वैसे सीएम का चेहरा हर कोई है. सीएम कौन होगा सही समय समय आने पर फैसला किया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह कंफर्म किया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. भाजपा के पास कई बड़े आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन है. झामुमो को परिवार की पार्टी बताते हुए हिमंता विस्वा सरमा ने कहा अब आदिवासी सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी. इस बार झारखंड में भाजपा की लहर है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *