बीजेपी ने जारी की झारखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम के नाम शामिल

बीजेपी ने जारी की झारखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम के नाम शामिल

रांची
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 नेताओं का नाम शामिल हैं.

बीजेपी नेताओं की लिस्ट

बीजेपी के स्टार प्रचारक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का नाम शामिल हैं. वहीं केंद्रीय मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान, अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और संजय सेठ भी स्टार प्रचारक होंगे. इसके अलावा स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, सुवेंदु अधिकारी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं.

सूची में झारखंड के इन नेताओं के नाम शामिल

वहीं झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, आदित्य साहु, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह और घूरन राम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाला है पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को चुनाव होगा. तो दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *