भाजपा ने बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

भाजपा ने बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

राजनीति
Share Now

झारखंड में एनडीए में सीट बंटवारें के बाद पार्टी के अंदर से बगावत शुरू हो गई थी. जिसपर अब एक्शन लिया गया है और वैसे 30 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया है.अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है.जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है उन्होंने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर पार्टी की नीतियों के खिलाफ चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ इन नेताओँ ने ताल ठोका था.

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चंद्रमा कुमारी पलामू, कुमकुम देवी हजारीबाग, लक्ष्मी देवी पलामू, जूली यादव दुमका, बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग, चितरंजन साव बोकारो, कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू और राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निकाल दिया गया है
इसके अलावा रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण, रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड, शिवशंकर बड़ाइक खूंटी, शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा, विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *