Bedo News: मोबाइल दुकान का दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद

अभी अभी चुनाव जन सभा विशेष झारखंड मनोरंजन
Share Now

द जन सभा

बेड़ो थाना क्षेत्र के तुको निवासी बिष्णु उरांव की मोबाइल दुकान सरना टेलीकॉम का दीवार तोड़कर चोरी करने के मामले में बेड़ो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुको केउरा टोली निवासी निलेश बैठा (22 वर्ष) और अभय ठाकुर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 09 पुराने (रिपेयरिंग वाले) मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। घटना को लेकर पीड़ित बिष्णु उरांव ने 7 जून को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 66/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले का खुलासा करते हुए बेड़ो थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया, की वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं मिस कॉल व लोकेशन ट्रैकिंग का सहारा लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस चोरी कांड का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और अपराधियों के खिलाफ ऐसी त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक श्री दीपक कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री उत्तम कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी श्री कफील अहमद, पु०अ०नि० शौकत अली और बेड़ो थाना के रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *