जनसंपर्क के दौरान आजसू प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे अजहर इस्लाम

जनसंपर्क के दौरान आजसू प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे अजहर इस्लाम

राजनीति
Share Now

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले शनिवार देर रात पाकुड़ सीट के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम पर बम से हमला किया गया. अजहर देर रात बरहड़वा से जनसंपर्क कर पाकुड़ लौट रहे थे इसी दौरान विजयपुर पुल के पास अज्ञात लोगों ने बम से हमला कर दिया. कुछ देर के अंतराल पर दो बार बम फेका गया. हालांकि उनकी जान बाल बाल बच गई.

इस हमले के बाद अनहोनी को देखते हुए आजसू नेता सीधे कोटालपोखर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और राहत की सांस ली. इसके बाद तुरंत पाकुड़ एसपी को घटना की सूचना दी गई.मोके पर पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार और नितिन खंडलवाल समेत कोटलपोखर और बरहड़वा पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मामले को लेकर कहा जा रहा है कि प्रतिद्वंदी हार के डर से बौखला गए है जिससे उनपर हमला करवाया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *