रांची/गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दो महत्वपूर्ण सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने 47, मजबत विधानसभा क्षेत्र से प्रीति रेखा बरला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि 93, सोनारी विधानसभा क्षेत्र से बलदेव तेली को चुनाव मैदान में उतारा है।
झामुमो के इस फैसले को पूर्वोत्तर में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, दोनों प्रत्याशी क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक जुड़ाव और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं, जिससे पार्टी को चुनाव में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
असम विधानसभा चुनाव 2026 में विभिन्न दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, ऐसे में झामुमो की यह एंट्री चुनावी समीकरणों को दिलचस्प बना सकती है।
