भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी है हेमंत विश्व शर्मा
पार्टी के जनजाति नेताओं से उनके आवास पर करेंगे भेंट
प्रदेश कार्यालय में विभिन्न बैठकों को करेंगे संबोधित
रांची : आसाम के मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हेमंत विश्व शरमा अपने एक दिवसीय दौरे पर 29 जून को रांची आयेंगे।
श्री शरमा पार्टी के जनजाति समाज के प्रमुख नेता गण जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, दुमका से लोकसभा प्रत्याशी रही श्रीमती सीता सोरेन,चाईबासा की प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के आवास पर जाकर मुलाकात ,भेंटवार्ता करेंगे।
शाम में प्रदेश कार्यालय में आयोजित आरोप पत्र,घोषणा पत्र समिति एवम महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा की बैठकों को भी संबोधित करेंगे .
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
