झारखंड के बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक पर बड़ा आरोप लगाया है. अंबा प्रसाद ने गाड़ी की तस्वीर पोस्ट कर रोशनलाल चौधरी और उनके समर्थकों पर तोड़ने का आरोप लगाया है.
अंबा प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है कि अभी कल ही चुनाव के नतीजे आए, और आज नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी दबंगई का प्रदर्शन किया. आखिर ऐसी क्या व्यक्तिगत दुश्मनी है आपकी मुझसे? जनता ने आपको सेवा और विकास के लिए चुना है न कि डर और गुंडागर्दी फैलाने के लिए. दर्द सिर्फ टूटे हुए शीशे का नहीं, बल्कि टूटते भरोसे और बिगड़ती सियासत का है. हम प्रशासन से न्याय की उम्मीद करते हैं क्या सही है जनसेवा की आपकी पहली तस्वीर.
बता दें कि बड़कागांव से पहली बार रोशनलाल चौधरी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद को31,393 वोट से हराया. पिछले 15साल से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था जिसे बीजेपी के पाले में चौधरी ने कर लिया.

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
