आजसू बुद्धिजीवी मंच निकालेगी संकल्प पदयात्रा

झारखंड की दशा और दिशा बदलेगी आजसू बुद्धिजीवी मंच, निकालेगी संकल्प पदयात्रा

झारखंड
Share Now

झारखंड की दशा और दिशा बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच 9 सितंबर से नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा निकालेगी. यह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में होगा. इसे सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से सभी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने का आग्रह किया है. इसके साथ ही पार्टी द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे जन जागरण पदयात्रा और राज्य के बेरोजगार युवाओं का बॉयोडाटा संग्रह अभियान के साथ ही 8 सितंबर को होने वाले नवनिर्माण संकल्प सभा का आयोजन करेगी. हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने यह बातें कहीं. इस दौरान शहजाद आलम आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष बनाए गए।

बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है

सुदेश कुमार महतो ने आगे कहा राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है. बुद्धिजीवी मंच के सभी अनुभवी पदाधिकारी को अपने दायित्व का बोध है. बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है. आपके अनुभव से हम राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे. बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारियों का समर्पण और संगठन के प्रति अपना श्रेष्ठ देने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. आप सभी सरकार के अर्थ और सामर्थ्य को समझते हैं. सरकार के कार्यकाल का मूल्यांकन करने का समय है. पदाधिकारी अलग अलग क्षेत्र से हो सकते हैं लेकिन सब की सामूहिक जिम्मेदारी नए जनादेश के लिए काम करना है.

इस दौरान आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि हम अपने विवेक, अनुभव और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के मजबूत कंधों के साथ झारखंड को विकसित बनाने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे. हमारा लक्ष्य सुशिक्षित और सुविकसित झारखंड बनाने के लिए काम करना है. हम सभी को अपनी आखिरी सांस तक आजसू पार्टी के साथ मिलकर झारखंड की बेहतरी के लिए काम करना है.

24 साल में नहीं बन पाया शहीदों का झारखंड

आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी राज्य के विभिन्न गांव में जाएंगे और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे. बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारी पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं. संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी ताकत है। प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण राज्य आज भी विकास के पैमाने से दूर है यह विषय विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. राज्य स्थापना के 24 साल हो गए लेकिन शहीदों के सपनों का झारखंड नहीं बन पाया है. विकसित और आदर्श झारखंड बनाने का लक्ष्य सिर्फ केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में पाया जा सकता है।

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष प्रो॰ उमेश चंद्र मेहता, कामेश्वर प्रधान, महेंद्र मोदी, डॉ के पी सिन्हा, शिवशंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अंचल किंगर, काशी नाथ महतो, प्रशांत कुमार बलथरिया, मंजुर खान, कौशिक चांद, मनोज साहू, प्रो॰ आनन्द कुशवाहा, डॉ राकेश सिन्हा,डॉ राम प्रसाद, प्रादुमन पाण्डेय इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *