हजारीबाग में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 12 स्टूडेंस गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर लखनु छलटा मोड़ के पास हुई.
बताया जा रहा है कि हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 28 स्टूडेंट्स मटवारी से चतरा जिले अंतर्गत तमासिन जलप्रपात पिकनिक मनाने जा रहे थे तभी लखनु छलटा के पास तीखे व घुमावदार मोड़ होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित कर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस दौरान ड्राइवर गाड़ी से कूद गया. उसका सर पत्थर से टकरा गया और उसे गंभीर चोटें आई है इसके अलावा 11 स्टूडेंट्स भी गंभीर रूप से घायल हो गए है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
