झारखंड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को, 13 को होगा चुनाव

चुनाव झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 13वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्तमान सत्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ आगामी वार्षिक आमसभा और चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने घोषणा की कि झारखंड चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को चैंबर भवन में आयोजित होगी। वहीं सत्र 2026-27 के कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में कराया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए पूर्व अध्यक्ष अंचल किंगर को चुनाव चेयरमैन तथा पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा को को-चेयरमैन मनोनीत किया गया है। महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक आमसभा-सह राज्यस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने पर आमसभा के द्वितीय सत्र का आयोजन मारवाड़ी भवन में किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता के कारण वर्तमान कार्यकाल प्रभावी एवं उपलब्धियों से भरा रहा।

कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भी अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व और प्रयासों की सराहना की। क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के वर्षभर के कार्यों और सक्रिय सहभागिता की भी प्रशंसा की गई। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल और रमेश कुमार को उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
महासचिव रोहित अग्रवाल ने वर्तमान सत्र की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे कार्यकारिणी समिति ने अनुमोदित किया। वहीं कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की ऑडिटेड बैलेंस शीट प्रस्तुत की, जिसे भी समिति की मंजूरी मिली।

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़ ने उप समितियों के चेयरमैन के वर्षभर के सक्रिय योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के दौरान 216 बैठकों का आयोजन चैंबर के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उप समितियों की सक्रियता से चैंबर की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।


बैठक में चैंबर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं विभिन्न उप समितियों के चेयरमैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *