भुइयाँ समाज के 250 सदस्यों ने थामा झामुमो का दामन, हजारीबाग में संगठन को मिलेगी मजबूती

अभी अभी झारखंड
Share Now

हजारीबाग: झारखण्ड भुइयाँ समाज विकास समिति, हजारीबाग के बैनर तले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। समिति के संस्थापक सह केंद्रीय महासचिव नंदूबीर राम भुइयाँ की पहल पर नगर कमिटी के कई प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।


नगर कमिटी के अध्यक्ष नवीन राम भुइयाँ, सचिव रंजीत राम भुइयाँ, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश राम भुइयाँ, उपकोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार राम समेत करीब 250 सदस्यों ने हेमंत भुइयाँ के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होकर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह निर्णय समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगा। साथ ही, यह कदम भुइयाँ समाज की एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक भी है।


समिति के पदाधिकारियों ने इसे हजारीबाग नगर में भुइयाँ समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इससे समाज को राजनीतिक पहचान और भागीदारी में नया मुकाम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *