कांके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

अभी अभी धर्म अध्यात्म रांची
Share Now

द जन सभा |  डेस्क

कांके प्रखंड के रांची पतरातु रोड के लक्ष्मण चौक स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, समिति के अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, गिरजाशंकर पांडेय, मुकेश यादव, आशीष सिंह, शिव महतो, हरेकृष्ण महतो ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह का दुग्धाभिषेक किया। इसके पूर्व वैदिक पुरुष सूक्त के मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गया। अभिषेक के उपरांत महाआरती की गई।

फोटो: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर दुग्धाभिषेक करते स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं अन्य।

मुख्य अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कांके सहित पूरे राज्यवासियों के अभ्युदय और सर्वांगीण उत्थान के लिए भगवान श्रीकृष्ण से मंगल कामना और प्रार्थना की। पूजन के उपरांत संध्या भजन आयोजित किया गया। साथ ही देर शाम दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं रात्रि में दोगोला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें भोजपुर बक्सर के व्यास तेरे नाम लहरी और सीवान के व्यास अरुण अकेला के बीच पूरी रात प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राइडर सिक्योरिटी प्रा. लि, रांची के प्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, संयोजक अर्जुन यादव, विष्णु यादव, मुख्य संरक्षक अवधेश यादव, अनिल बैठा, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, सचिव अरविंद राय एवं शंभू यादव, संरक्षक जितेंद्र यादव, मुकेश यादव एवं शशिकांत यादव, उपाध्यक्ष चंदर यादव, सीताराम यादव, अमित यादव, तरुण वर्मा, विल्सन गुड़िया मिर्चू तथा प्रदीप यादव सहित अन्य सम्मिलित हुए। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *