रिसालदार बाबा के दरबार पहुंचे CM हेमंत सोरेन, चादरपोशी कर झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

रांची
Share Now

द जन सभा, डेस्क | रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और झारखंड की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उर्स के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को आपसी सौहार्द और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति और लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि झारखंड में शांति और सामाजिक सद्भाव बना रहे। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की दुआ की। डोरंडा में आयोजित 219वें उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने झारखंड की खुशहाली और लोगों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *