आजसू के केंद्रीय सदस्य समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

रांची
Share Now

The Jan Sabha

रांची/नामकुम: रांची के नामकुम स्थित लुपुंग टोली में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा । यह कार्यक्रम खिजरी विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय में हुआ। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शामिल होने वाले नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा, राहुल गांधी के नेतृत्व और पार्टी की जनहित से जुड़ी नीतियों में भरोसा जताया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संजीव सिंह उर्फ छोटू, भाजपा नेता कौशल सिंह, भाजपा युवा नेता रवि सिंह, आजसू के प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, एस.के. सिंह, शिव जी यादव, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह और आजसू प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय शामिल हैं। इस मौके पर रांची ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अंसारी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेश कच्छप ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *