कांके/ रांची: नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू से उनके आवासीय कार्यालय भामाशाह नगर, रिंग रोड कांके में मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से आगामी 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रांची जिला के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन सह पिकनिक की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
वहीं जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि यह आयोजन जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
