बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता, कांग्रेस जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर लड़ेगी विस

बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता, कांग्रेस जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर लड़ेगी विस

राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हो रही है. सभी पार्टियां झारखंड की सत्ता हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. बीजेपी संथाल में घुसपैठ और झामुमो पर वादाखिलाफी का मुद्दा उठा हमलावर है वहीं अब मेनिफेस्टो में भी जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए जा रहे है. बीजेपी बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर उनको समर्पित मेनिफेस्टो लाई है. जिसे अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. भाजपा ने घोषणापत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. इस मेनिफेस्टो के लिए भाजपा ने जनता से ऑनलाइन और ऑफलाइ सुझाव मांगे थे. जिनपर अध्यन कर भाजपा ने मेनिफेस्टो तैयार किया है. भाजपा के घोषणापत्र में जमीन रजिस्ट्री की मालिकाना हक महिलाओं को देने की योजना है तो झामुमो की मंईयां योजना के काट के तौर पर गोगो दीदी योजना की तैयारी की जा रही है इसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री निधि योजना का लाभ दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में आदिवासियों को ध्यान में रखकर जल,जमीन और जंगल की सुरक्षा पर बल दिया है.

उद्योग को बढ़ावा देगी कांग्रेस

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई. जिसमें आदिवासी संगठन ने जल, जंगल, जमीन को बचाने पर बल देने की बात कही. इसके साथ ही पेसा कानून लागू करने का वादा भी करने को कहा. इसके अलावा विभिन्न एनजीओ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की जनता से जुड़ी योजनाओं को ऑडिट कराने की सलाह दी. बैठक में आए प्रतिनिधियों ने उद्योगों को बढ़ाने की बात की. ताकि पलायन को रोका जा सके. साथ ही शिक्षा में सुधार इसके अलावा भूमि निबंधन में घोटाले रोकने के लिए कड़े कानून लाने, स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने, कृषि को प्रोत्साहन देने पर बल देने की बात की गई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *