पांच साल में सात साल बढ़ गई मुख्यमंत्री की उम्र, चुनाव आयोग संज्ञान ले: संजय सेठ

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

मुख्य सचिव के रिटायर होने के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने उठाए सवाल

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 के शपथ पत्र में अपनी जो आयु बताई और 2024 के शपथ पत्र में जो आयु बताई उसमें सात साल का अंतर है। आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बाद कैसे हो सकता है। ऐसा करके मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी ठगने और धोखा देने का काम किया है। अजीब विडंबना है कि झारखंड की जनता को धोखा और फरेब देकर आई यह सरकार 5 साल सिर्फ ठगने और धोखा देने का काम करती रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा। सुरक्षा के नाम पर व्यवसाययों को ठगा। पढ़ाई लिखाई के नाम पर छात्रों को ठगा। सुरक्षा और विकास के नाम पर महिलाओं, ग्रामीण और शहरी लोगों को ठगा। महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई। आदिवासियों के नाम पर आदिवासियों को ठगा, पत्रकार कल्याण के नाम पर पत्रकारों को ठगा। और अब चुनाव आयोग को भी ठगने का काम किया। हेमंत सोरेन की यह सरकार ठगों की सरकार है। राज्य को ठगने का इस सरकार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई भी करना चाहिए। आखिर संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है।
हमें देश की हर संस्था और जनता पर विश्वास है परंतु यह किसी पर विश्वास नहीं है। अपनी हार सुनिश्चित देखकर इंडी गठबंधन का कुनबा मानसिक संतुलन खो चुका है और फ्रस्ट्रेशन में गलती पर गलती किए जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्य सचिव सेवानिवृत हो चुके हैं, अमूमन सेवा निवृत्ति से पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा और इन सबकी तैयारी कर ली जाती है कि कौन राज्य का मुख्य सचिव होगा। मुख्य सचिव के रिटायर हुए 24 घंटे से अधिक हो गया और अभी तक राज्य सरकार ने कोई मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया। यह बात समझ से परे है कि आखिर यह राज्य चल कैसे रहा है? इस राज्य को कौन चला रहा है? यह दुर्भाग्य है कि झारखंड बिना मुख्य सचिव के अपना शासन चला रहा है।
उक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।

श्री सेठ ने इस पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार की मानसिकता पर सवाल उठाए और कहा कि बिना मुख्य सचिव के राज्य चलाना, वह भी चुनावी आचार संहिता के लागू होने के बाद, यह इस राज्य सरकार की मानसिकता को दर्शाने वाला है। राज्य सरकार की मानसिकता आज भी सही नहीं है।

श्री सेठ ने फिर से दूसरा एक और गंभीर सवाल उठाया।

श्री सेठ ने कहा कि भाजपा को लेकर आम जनता में भी उत्साह है। झारखंड की जनता का संकल्प है कि राज्य में अबकी भाजपा की सरकार बनानी है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सपने को साकार करने वाली सरकार बनेगी। यह जनता ने तय कर दिया है। झारखंड की जनता भी उस नेतृत्व और दूरदर्शी व्यक्तित्व के साथ चलने को तैयार है, जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास पर झारखंड की जनता ने इस बार मोहर लगा दी है। अब राज्य का विकास बाधित नहीं करना है। केंद्र शासित योजनाओं को झारखंड में अच्छे से लागू करना है। इसके लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।

इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित रांची के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने कहा कि 13 नवंबर को रांची में कमल का बटन दबाने को जनता तैयार है। मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सब मतदान करने अवश्य जाएं। कमल फूल छाप पर वोट देकर भाजपा को विजय बनाएं। झारखंड में बालू जैसे सामान्य चीजों की कमी और भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड में हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। जिससे भाजपा ही निजात दिला सकती है। श्री सिंह ने रांची के हर नागरिक से अपने बूथ पर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद सह रांची विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अजय मारु भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *