टंडवा पंचायत में बगावत ! मुखिया पर मनमानी का आरोप, वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा…

अभी अभी झारखंड विशेष
Share Now

टंडवा (चतरा): टंडवा पंचायत में सियासी घमासान उस वक्त तेज हो गया जब बृहस्पतिवार को पंचायत के सभी वार्ड सदस्य प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और मुखिया सुनीता देवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर पंचायत योजनाओं में गंभीर मनमानी, भ्रष्टाचार और उनके अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवलाल उरांव को लिखित शिकायत सौंपी और और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।


वार्ड सदस्यों का आरोप है कि मुखिया द्वारा पंचायत की विकास योजनाओं में उन्हें पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है। योजनाओं के चयन से लेकर क्रियान्वयन तक मनमानी की जा रही है।

सदस्याओं ने यह भी आरोप लगाया कि अबुआ आवास योजना के तहत पक्के मकान वाले लोगों को अवैध रूप से आवास की राशि दी गई, जबकि वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ से वंचित रखा गया।


सामूहिक इस्तीफे पर अड़े वार्ड सदस्य…


25 दिसंबर को टंडवा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और मुखिया की कथित ‘तानाशाही’ एवं विकास योजनाओं में लूट-खसोट के विरोध में सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का आवेदन सौंपा, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ देवलाल उरांव ने तत्काल हस्तक्षेप किया।


बीडीओ ने जांच का दिया आश्वासन


बीडीओ ने वार्ड सदस्यों को जांच की आश्वासन देते हुए कहा कि मुखिया किन-किन योजनाओं में गड़बड़ी किया है, उसका पूरा विवरण लिखित रूप में साक्ष्यों के साथ दें।जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

उन्होंने सदस्याओं से आगे कहा कि “व्यवस्था से अलग होना समाधान नहीं है, बल्कि कमियों को उजागर कर सुधार लाना प्रशासन का उद्देश्य है।”


वार्ड सदस्याओं की बैठक आज…

उक्त मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य संजय पासवान ने बताया कि आज सभी वार्ड सदस्य सामूहिक बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *