'सुधरना है या रेस्ट इन पीस होना है….' झारखंड के कुख्यात ने पप्पू यादव को दी धमकी

‘सुधरना है या रेस्ट इन पीस होना है….’ झारखंड के कुख्यात ने पप्पू यादव को दी धमकी

झारखंड
Share Now

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी अमन साव गिरोह गैंगस्टर मयंक सिंह ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि जनता हमेशा चुनाव करती है इस बार आप चुनाव करो कि सुधरना है या रेस्ट इन पीस होकर ही मानेंगे.

उन्होंने आगे लिखा है कि ये क्या नौटंकी लगा रखी है सेटिंग करके अपने लोगों से ही सेटिंग कराकर खुद को धमकी दिलवा रहे है लॉरेंस बिश्रोई का नाम लेकर सस्ती लोकप्रियता बटोरना छोड़िए. आपके पास अभी भी टाइम है लॉरेंस बिश्रोई से पब्लिकली माफी मांग कर अपनी गलती सुधार लीजिए.

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर मयंक सिंह राजस्थान से है और वह लॉरेंस बिश्नोई का बचपन का दोस्त है दोनों ने अपराध की दुनिया में एकसाथ कदम रखा था पिछले दो साल से वह झारखंड के गैंगस्टर अमन साव के साथ काम करता है.

दरअसल, कई बार पप्पू यादव को एक वीडियो भेजकर हत्या की धमकी दी थी जांच करने पर पता चला की धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि पप्पू यादव के कार्यकर्ता ही है जो चाहते थे कि पप्पू यादव को जेड प्लस सिक्योरिटी मिले.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *