झारखंड के चतरा के परोका गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. जिसमें 13 लोग घायल हो गए. इनमें चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों में एक पक्ष से 36 वर्षीय प्रदीप राम पिता, 42 वर्षीय सुधीर राम, 70 वर्षीय रामस्वरूप राम, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार, 40 वर्षीय सोनू देवी, 35 वर्षीय खुशबू कुमारी, 60 वर्षीय जानकी देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 55 वर्षीय नरेश राम, 45 वर्षीय सुनीता सेवी है. जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हालात को अपने नियंत्रण में लिया. वहीं थानेदार अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले में दोनों की ओर से आवेदन दिया गया है मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है. कहा जा रहा ह कि एक प्लॉट पर एक पक्ष चहारदीवारी उठा रहा था. जिसपर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई. जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया. इस दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
