रांची : किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में पाण्डेय ने झामुमो की नीति, सिद्धांतों और विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडीया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीपक कुमार, डॉ. तालकेश्वर, सुनील साहू, राकेश वर्मा, वार्ड 27 अध्यक्ष सुनील चौरसिया, सचिव मोहन गोस्वामी, वार्ड 28 अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, सचिव साहिल वर्मा, वार्ड 29 से अनुराग तिर्की, सचिव संदीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप सहित अन्य हजारों लोग शामिल रहे।
