शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा गांव पहुंचे रांची जिला अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष फरीद खान

अभी अभी झारखंड
Share Now

गुरूजी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा के अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा : फरीद खान

नेमरा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने रांची जिला अल्पसंख्यक के पूर्व अध्यक्ष फरीद खान के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की टीम उनके पैतृक गांव नेमरा गये. फरीद खान ने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन र से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की.फरीद खान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन को ढाढ़स बंधाया. उनसे कहा कि शिबू सोरेन के निधन से वे भी दुखी हैं. फरीद खान ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है. वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे. उन्होंने कहा की जेएमएम पार्टी को पार्टी नहीं परिवार समझते हैं जब शिबू सोरेन बीमार थे तो लगातार वह मजार, मस्जिद में स्वास्थ्य के लिए दुआएं की जब दिल्ली में सर गंगाराम हॉस्पिटल मे थे तब दिल्ली जाकर मुलाक़ात की थी. इस मौक़े पर अमन खान, अब्दुल्लाह, सोनू, प्रिंस, अबू कामरान, फारुख खान, आफताब राजू, हारिस, मो शमी, गुड्ड, जावेद, बिट्टू और शाहिद अफरीदी समेत कई लोग मौजूद थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *