
टंडवा स्थित काशवी पेट्रोल पंप से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.
Chatra / Tandwa: चतरा पुलिस ने चोरी के सामन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार होने वालों में हजारीबाग जिले के पचड़ा निवासी आशीष कुमार पासवान एवं सुखदेव कुमार साव शामिल है.
टंडवा थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि रामगढ़ जिले के बोंगई निवासी दीपक कुमार के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ दस अगस्त को आवेदन देकर काशवी पेट्रोल पंप बिंगताल से ऑफिस का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट, पंखा, प्रिंटर, प्रदूषण मशीन, CC TV CAMERA, ट्यूब लाइट, ट्रॉली बैग आदि अन्य समान चोरी करने का प्रतिवेदित कराया गया था.

टंडवा पुलिस ने टंडवा थाना कांड संख्या 162/25, धारा 331(4)/305, के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दायर कर टंडवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
बीस अगस्त को टंडवा थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में टंडवा के कई इलाकों में छापेमारी की गई, उक्त छापेमारी के दौरान बिंगलात स्थित पेट्रौल से दो लडको को संदिग्ध अवस्था में पकडा गया. दोनो से पुछ ताछ करने के बाद दोनो ने उक्त कांड मे एक अन्य के साथ मिलकर चोरी करने की बात को स्वीकार किया.

उक्त दोनो के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पेट्रौल पंप सें चोरी किए गए गये कम्यूटर सेट, प्रिन्टर, स्वाइप मशीन,, प्रदूषण मशीन, सी0सी0टी0वी कैमरा, टियुब लाईट, ट्राली बैग, पिठु बैग, पंखा आदि अन्य समान को अभियुक्त आशीष कुमार पासवान एवं सुखदेव कुमार के घर से बरामद किया गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनो को जेल भेज दी है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. यह जानकारी टंडवा थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर दी.
