'आस्था के नाम पर आदिवासियों का किया जा रहा धर्म परिवर्तन', HC ने मांगा झारखंड और केंद्र सरकार से जवाब

‘आस्था के नाम पर आदिवासियों का किया जा रहा धर्म परिवर्तन’, HC ने मांगा झारखंड और केंद्र सरकार से जवाब

झारखंड
Share Now

झारखंड में लगातार आदिवासियों के धर्म परिवर्तन हो रहे हैं जिसपर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरूण कुमार राय की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी दूसरे धर्म को अपना रहे हैं राज्य के अंदरूनी इलाकों में आदिवासियों को गुमराह किया जा रहा है और अन्य धर्मों का पालन करने के लिए कई बार लालच दिया जा रहा है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और झारखंड सरकार को जल्द हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी.

आदिवासियों को दूसरे धर्म अपनाने के लिए किया जा रहा प्रेरित

आस्था के नाम पर चंपाई सभा कार्यक्रम का आयोजन कर आस्था क नाम पर भोलेभाले मासूम आदिवासियों को गुमराह किया जाता है. उन्हें दूसरे धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस मामले में झारखंड और केंद्र सरकार जवाब दाखिल करने में विफल रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *