कांके : सुकुरहुटू ग्राम विकास दल, कांके के तत्वावधान में आयोजित 108वां राम जन्मोत्सव रामनवमी डोल मेला इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे राम भक्तों ने श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए राम भक्तों को सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

मेले का मुख्य आकर्षण निःशुल्क सेवा शिविर रहा, जिसे संस्थापक हरिनाथ साहू के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों से निरंतर लगाया जा रहा है। इस सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सेवा भाव और समर्पण का यह प्रयास मेले में आने वाले लोगों के लिए विशेष राहत का केंद्र बना रहा।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांके क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची लोकसभा के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सभा के संपादक निरंजन भारती, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हजारी प्रसाद मोदी, कुर्मी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, चंदन बैठा,जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया अनीता मुंडा, पूर्व मुखिया रीना देवी मुंडा,पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, रेणु देवी, विधायक प्रतिनिधि गौरी शंकर महतो, विनोद साहू, प्रशांत बैठा अर्पना बाड़ा सुकुरहुटू मुस्लिम कमेटी के सदर अजीजुल अंसारी, सेक्रेटरी फ़ैज़ अहमद सैयद मंसूरी, शमशाद अंसारी, जावेद अंसारी, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता तथा नारी शक्ति सेना के संयोजक सावित्री देवी, कंचन रानी, वनिता मेहता,अनीता देवी,नेहा ठाकुर, अनीता तिर्की, मीना देवी, बसंती देवी, सीता बैठा, सोनी मुंडा, सुशीला देवी, सविता देवी शामिल हुए।

कार्यक्रम में टाइमलेस टुडे एवं राज विद्या केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ प्रेम रावत जी द्वारा रचित शांति का संदेश पुस्तक का विमोचन किया गया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुकुरहुटू ग्राम विकास दल कांके के मुख्य संरक्षक उनील महतो, राजेश महतो, नारायण महतो, मनोज महतो, संयोजक मुकुल नायक, सूरज साहू, बलदेव साहू, प्रदीप ठाकुर, संजय लोहरा, गोविंद महतो, शिवचरण महतो,मति महतो, सरोज महतो ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग ने पूरे मेले को सुव्यवस्थित और सफल बनाया।
इस अवसर पर हरिनाथ साहू ने कहा कि रामनवमी डोल मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से निःशुल्क सेवा शिविर का उद्देश्य यही रहा है कि हर श्रद्धालु को सुविधा और सम्मान मिले। आगे भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि सुकुरहुटू का यह ऐतिहासिक मेला सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी मिसाल है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को सशक्त बनाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते है ।
