तेली समाज ने बुलंद की आवाज

तेली समाज ने बुलंद की आवाज, कहा- हमें भीख नहीं भागीदारी चाहिए,आबादी अनुसार हिस्सेदारी चाहिए

राजनीति
Share Now

रांची, पुराना अरगोड़ा चौक पुनदाग रोड स्थित मधुराम साहू के आवास पर राजनीतिक भागीदारी परिचर्चा को लेकर तेली समाज का एक संगोष्ठी बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता तेली समाज के वरिष्ठ नेता धनीराम साहू एवं संचालन विजय साहू ने किया। संगोष्ठी बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, आरटीएसएम के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह रांची जिला सहप्रभारी हजारी प्रसाद मोदी,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सह भाजपा नेता मनोज लाल साहू, त्रिलोकी साहू, दशरथ साहू, प्रमोद प्रसाद गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र साहू, गणेश साहू, राहुल कुमार, मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए।

बीजेपी कर रही तेली समाज का शोषण

बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक अगुआ प्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से बहुसंख्यक तेली समाज को आबादी अनुसार राजनीतिक भागीदारी एवं आरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे धनीराम साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी सहित सभी राजनीतिक दल तेली समाज को अपना बंधुआ वोटर मानते हैं सिर्फ हिंदुत्व का एजेंडा और नरेंद्र मोदी जी का चेहरा दिखा कर भारतीय जनता पार्टी तेली समाज का लंबे समय से राजनीतिक शोषण करता आ रहा है। रांची लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे हरिनाथ साहू ने कहा सभी जागरूक और शासक वर्ग समाज की तरह तेली समाज को भी अब आबादी अनुसार राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होकर पहले जाति फिर पार्टी के तर्ज पर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। यदि हमारा बहुसंख्यक तेली समाज को कोई भी राजनीतिक पार्टी राजनीतिक भागीदारी देने में नजरअंदाज करती है तो फिर समाज के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड लोकहित अधिकार पार्टी तेली समाज सहित सभी शोषित उपेक्षित और वंचित समाज को राजनीतिक भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व का मौका देगा। तेली समाज के राष्ट्रीय नेता विजय साहू ने नारा बुलंद करते हुए कहा अभी नहीं तो कभी नहीं, हमें भीख नहीं भागीदारी चाहिए,आबादी अनुसार हिस्सेदारी चाहिए।

ना राजनीति में भागीदारी मिली ना सम्मान

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान के प्रदेश का समिति सदस्य किसान मोर्चा के हजारी प्रसाद मोदी ने कहा भाजपा में मैं पिछले 30 वर्षों से विभिन्न दायित्वों में रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से पार्टी का झंडा ढो रहा हूं, किंतु वर्तमान भाजपा संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान और ना ही राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिखाई दे रही है मैं हटिया विधानसभा से पूर्व में चुनाव लड़ चुका हूं और जिला परिषद का भी चुनाव अपने क्षेत्र से लड़ता रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी का पुराना कार्यकर्ता होने के बावजूद भी ना ही मुझे राजनीतिक भागीदारी का मौका दिया गया और न उचित मान सम्मान इसीलिए मैं आगामी 22 सितंबर 2024 ,दिन रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सामाजिक न्याय का आंदोलन लोकहित अधिकार पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामने जा रहा हूं। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक अगुवा प्रतिनिधियों द्वारा हजारी प्रसाद मोदी को लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *