ट्वीट के जरिए सीएम का बीजेपी पर हमला

‘झारखंड में स्थानीय की नियुक्ति से पीड़ा में है भाजपा’, ट्वीट के जरिए सीएम का बीजेपी पर हमला

राजनीति
Share Now

बीजेपी लगातार झारखंड की हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है. भाजपा का कहना है कि हेमंत सरकार पांच साल में युवाओं को गुमराह करने का काम किया है. जिसपर आज हेमंत सरकार ने जवाब दिया है. सीएम ने ट्वीट कर भाजपा पर हमलावर होते हुए अपने कामों को गिनवाया है.सीएम ने ट्वीट में लिखा है नौकरी को लेकर ये लोग तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। इनसे पूछिए कि 20 साल तक इन्होंने क्या किया इस राज्य में? आज जेपीएससी में नियुक्ति बिना किसी अड़चन के संपन्न हुई। ये हम लोगों ने किया। हजारों नियुक्तियां हमने दी, आगे भी हजारों नियुक्तियां हम ही देंगे। यहां की सरकारी नौकरियों में स्थानीय की नियुक्ति होती है तो भाजपा को भारी पीड़ा होती है। हम नीतियां बनाते हैं झारखण्डियों के लिए तो ये लोग कोर्ट में जाकर उसे असंवैधानिक करा देता है।

गरीबों को पेंशन रूपी बुढ़ापे की लाठी दिया है सीएम ने

उन्होंने आगे लिखा कि हम यहां के गरीबों को पेंशन रूपी बुढ़ापे की लाठी और महिलाओं को सम्मान राशि देकर मजबूत करने का काम करते हैं, युवाओं को मजबूत करने का काम करते हैं, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाने का काम करते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द होता है। और जब हम झारखण्ड का अपना हक-अधिकार मांगते हैं तो हमें जेल में डाल दिया जाता है। अगले 5 वर्ष में हर घर को मजबूत करने का मेरा लक्ष्य है और हर घर में एक लाख पहुंचाने का काम आपकी यह सरकार करेगी। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की, साथ ही 200 यूनिट तक का बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया है। लाखों लोगों को इससे लाभ मिला है.

इस बार गरीब और अमीर के बीच की लड़ाई

डबल इंजन की सरकार ने पहले पोषण सखी को बहाल कर दिया फिर उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। हमने उन हजारों पोषण सखी बहनों को पुर्नबहाल करने का काम किया। सहायक पुलिसकर्मियों की भी सेवा बढ़ाने का काम किया गया। भाजपा के लोग जरूरत के समय आपके सामने हाथ फैलाने आते हैं और जब उनका काम पूरा हो जाता है तो दूध से मक्खी की तरह ये लोग गरीब-गुरूबा को फेंक देते हैं। यही इनका काम है। आने वाली यह लड़ाई अमीर और गरीब के बीच में होने जा रही है। यह लोग पैसे से परिवार, पार्टी और समाज भी तोड़ने का काम करेंगे। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *