मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्कूली शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से ऑनलाइन माध्यम से की बैठक
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन में स्कूलों के वालेंटियर द्वारा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के सहयोग हेतु बेहतर कार्य हुआ था। विधानसभा निर्वाचन 2024 में उनकी महत्वपूर्ण सहभागिता अपेक्षित है। इस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 29 अक्टूबर को ऑनलाईन माध्यम से सभी वालेंटियर को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान पूरे राज्य से लगभग 1 लाख 20 हजार वालेंटियर को बूथ पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन माध्यम से स्कूली शिक्षा के पदाधिकारियों एवं राज्य के प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों के सेक्रेट्री एवं प्रिंसिपल के साथ बैठक कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इस बात का प्रमाणपत्र ले लें कि उनके अधिकार क्षेत्र के विद्यालयों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता हेतु कार्य करा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं, मतदान कर्मियों तथा सुरक्षा बलों को इससे संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ हीं स्कूलों में रनिंग वाटर, शौचालय , रैंप, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से स्कूली शिक्षा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
