इंडी गठबंधन दलों की बैठक आज, राजद से तेजस्वी होंगे शामिल

इंडी गठबंधन दलों की बैठक आज, राजद से तेजस्वी होंगे शामिल

राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है लेकिन एनडीए और इंडिया में सीट बंटवारें को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सीट बंटवारें को लेकर एनडीए की बैठक हो रही है. तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन भी बैठक करने वाली है. इस बैठक में इंडी घटक दल के बड़े नेता शामिल होने वाले है. मुख्यमंत्री आवास पर बैठक आयोजित की जाएगी. जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगें.

कांग्रेस और झामुमो में सीट शेयरिंग तय

कांग्रेस से प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव शामिल होंगे. राजद से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी राजद के प्रधान महासचिव, झारखंड विस प्रभारी जयप्रकाश नारायण, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव और मनोज झा बैठक में शामिल होंगे. माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक विनोद सिंह, अरूप चटर्जी शामिल होंगे.
कहा जा रहा है कि झामुमो और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है. झामुमो अपने खाते से माले को, वहीं कांग्रेस राजद को सीट देगी. राजद की ओर से 17 सीटों पर दावा किया जा रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *