सरना/ आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर JMM करेगा विशाल महाधरना

अभी अभी
Share Now

रांची : झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला मे बैठक संपन्न हुई.

झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सरना धर्म कोड/ आदिवासी कोड को शामिल किए बिना जातिगत जनगणना कराए जाने के विरोध मे रांची सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों मे एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा .

राजकीय अतिथि शाला में झामुमो की बैठक

बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कु. पांडेय, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, जयवंत तिग्गा, नयनतारा उरांव, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा, पूर्व केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, तालकेश्वर महतो, पूर्व क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, संजय राय, महादेव मुंडा, साहिल यादव एवं अन्य शामिल हुए.

बैठक मे नौ मई को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की विस्तार से चर्चा की गई. संयोजक ने बताया कि बैठक मे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी आए जिसपर विचार विमर्श कर सहमति बनाते हुए धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *