रांची: सैमसंग ने ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन एआई ईकोबबल की नई रेंज को लॉन्च कर दिया है। वाशिंग मशीनों की यह नई रेंज 11 किलोग्राम सेगमेंट में पहली है जो एआई वॉश, क्यू-ड्राइवटीएम और ऑटो डिस्पेंस जैसी एडवांस्ड फीचर्स से युक्त है। इसके उपयोग से उपभोक्ताओं को कपड़े धोने में 50 प्रतिशत समय की बचत होगी, फैब्रिक की देखभाल पहले की तुलना में 45.5 प्रतिशत बेहतर होगी और 70 प्रतिशत तक उर्जा की बचत होगी। ईकोबबल पूरी तरह से स्वचालित फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रेंज में रियर कंट्रोल पैनल के साथ एक आधुनिक डिजाइन होगा और यह काले रंग में उपलब्ध होगा। नई रेंज 67990 रुपये की शुरुआती कीमत पर 71990 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होगी। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस, नए मॉडल 20 साल की वारंटी के साथ आते हैं। इस वॉशिंग मशीन में एआई वॉश फीचर है जो कपड़ों को धोने के लिए सबसे अच्छा तरीका खुद ढूंढ लेती है। यह कपड़ों का वजन, पानी की मात्रा, कपड़ों की नरमी, मैल की मात्रा और डिटर्जेंट की मात्रा को खुद तय करता है। इससे यह कपड़े जल्दी और अच्छी तरह से धोता है। यह पानी और डिटर्जेंट बचाता है। यह कपड़ों को नुकसान से बचाता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
