गूगल जैमिनी और जियो एआई क्लासरूम के जरिए दिया जा रहा है व्यावहारिक प्रशिक्षण
रांची: रिलायंस जियो एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में जियो बिहार-झारखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को गूगल जैमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और अन्य अत्याधुनिक एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यह पहल अबतक दोनों राज्यों में 2,000 से अधिक स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंच चुकी है।
इस अभियान के तहत रिलायंस जियो प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों में एआई कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। स्कूलों में मूलतः शिक्षकों के बीच एआई आधारित इंटरेक्टिव सेशन किया जा रहा है। उच्च शिक्षण संस्थानों में फैकल्टी मेंबर के साथ ही छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है।इन कार्यशालाओं में बताया जा रहा है कि छात्र नोटबुक एलएम जैसे एआई टूल्स का उपयोग नोट्स तैयार करने, असाइनमेंट लिखने, कोडिंग, प्रोजेक्ट आइडिएशन, डिजाइन, इंटरव्यू की तैयारी सहित व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए कैसे कर सकते हैं। गूगल जेमिनी का ‘जैमिनी लाइव’ फीचर भी छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह उनकी पसंदीदा भाषा में सभी सवालों के जवाब देता है।
डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5जी उपभोक्ताओं को 35,100 रुपये मूल्य का ‘गूगल जैमिनी प्रो प्लान’ 18 महीनों के लिए पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करा रहा है, जिसे माय जियो एप के माध्यम से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्रीमियम एआई प्लान में नवीनतम गूगल जेमिनी 3 प्रो मॉडल की एक्सेस, नैनो बनाना प्रो जैसे एडवांस्ड एआई इमेज क्रिएशन टूल्स, वीईओ 3.1 वीडियो जनरेशन टूल, अकादमिक रिसर्च के लिए नोटबुक एलएम और 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज शामिल है।
इसके अलावा युवाओं के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए जियो ने चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन ‘जियो एआई क्लासरूम’ भी शुरू किया है। छात्र इसे jio.com/ai-classroom पर जाकर डेस्कटॉप या लैपटॉप के माध्यम से पूरा कर सकते हैं और एआई से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
#जैमिनी #gemini #AI #रिलायंस #jio #reliance
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
